भागलपुर, अप्रैल 26 -- नवगछिया। निज संवाददाता। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता शनिवार को नवगछिया जीरो माइल पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सज्जन भारद्वाज, नंदनी सरकार, मुकेश राणा सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आगामी 29 अप्रैल को रवींद्र भवन पटना मे भामाशाह जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है इसकी तैयारी को लेकर पूरे प्रदेश का भ्रमण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...