भाजपा वज्यूला मंडल की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर
बागेश्वर, जुलाई 4 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। भारतीय जनता पार्टी वज्यूला मंडल की मासिक बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात', विभिन्न मोर्चों की गतिविधियों, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के सफल आयोजन की समीक्षा की गई। मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र परिहार ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा, समर्पण व संगठन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सरकार जन कल्याण व विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.