लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर लोहरदगा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज द्वारा नई टीम की सूची जारी की है। उपाध्यक्ष सरिता देवी, बजरंग उरांव, जगनन्दन पौराणिक, राजीव रंजन अग्रवाल, कलावती देवी, महामंत्री पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा, मंत्री मीना बाखला,राज किशोर साहू, सुकुल राम, संजय चौधरी और भारती सिन्हा ,कोषाध्यक्ष विमल कांत सिंह,कार्यालय मंत्री सुरेश बैठासह कार्यालय मंत्री बृजनंदन गोप को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई टीम संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर विशेष ...