लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि यूपी की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। सिर्फ लूटने के लिए इतना बढ़ा बजट आया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में जाते वक्त पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, ये सिर्फ समाज को लड़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सपा विधायक का ओबीसी प्रमाण पत्र फर्जी होने के सवाल पर कहा है कि यह झूठ है, इसकी जांच कराई जाए और आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.