गोंडा, नवम्बर 22 -- यूपी के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देकर राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। गोंडा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी टिकट देगी तो लड़ेंगे,नहीं देगी तो भी पैदल चुनाव लड़ जाएंगे। बृजभूषण ने दावा किया कि 2029 में उन्हें चुनाव लड़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, "अगर बीजेपी लड़ाएगी तो लड़ेंगे, नहीं लड़ाएगी तो पैदल लड़ेंगे। जरूर लड़ेंगे, भाजपा लडाएगी तो बहुत-बहुत धन्यवाद नहीं लडाएगी पैदल लड़ जाएंगे।" बृजभूषण शरण सिंह का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, एक अन्य वीडियो में वह कह रहे हैं कि 2027 में नहीं लड़ें...