नई दिल्ली, जुलाई 9 -- कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस इतिहास में नए आयाम बनाती है, जबकि भाजपा 'यू-टर्न' (रुख बदलने) लेने में माहिर है। पार्टी ने यह बयान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते के बाद बाद दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स् पर पोस्ट कर कहा, यह समझौता केवल उस भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग समझौते के कारण संभव हो सका, जो आठ अक्तूबर, 2008 को कानून के रूप में अस्तित्व में आया। इसका भाजपा ने बड़े पैमाने पर विरोध किया था। उन्होंने कहा, 'जुलाई 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज (डब्ल्यू) बुश की बैठक से इस समझौते पर बातचीत की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- जिस यूरेनियम के लिए खून के प्यासे हुए US-ईरान, भारत कर रहा बड़ी डील; चीन को भी चुनौती भाजपा ने संसद ...