रांची, मार्च 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भाजपा की ओर से मन की बात को जनशक्ति बढ़ाने वाला कार्यक्रम बताने और प्रधानमंत्री के सबसे लंबे कार्यकाल के जश्न पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा रिकॉर्ड की राजनीति में इतनी मशगूल है कि उसे जनता की तकलीफ नजर नहीं आ रही। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मन की बात जनशक्ति को जागृत करने का नहीं, बल्कि सरकारी खर्च पर भाजपा के एकतरफा प्रचार का माध्यम है। लोकतंत्र में प्रधानमंत्री को जनता की बात सुननी चाहिए, लेकिन यहां केवल अपने मन की थोपी जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ने झारखंड के महापुरुषों का नाम तो लिया, लेकिन राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाया कोयला रॉयल्टी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.