नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालयों में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। वहीं, अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जनसंघ से जो यात्रा प्रारंभ हुई उस विचार के साथ पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। इस मौके पर सांसद कमलजीत सहरावत, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.