भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया
मिर्जापुर, जुलाई 29 -- विन्ध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार शाम को मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया । इससे पहले त्रिशक्ति मार्ग से राष्ट्रीय सचिव दरबार में पहुंचे, जहां नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद गर्भगृह में पहुंच कर विधि-विधान से चरण पूजन कर दरबार में विराजमान समस्त देवी देवताओं का दर्शन कर परिक्रमा किया। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.