बरेली, दिसम्बर 22 -- फतेहगंज पूर्वी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. कृष्णा राज के भाजपा राष्ट्रीय परिषद में सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह अपने गृह जनपद शाहजहांपुर जा रहीं थीं। कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता तन मन से समर्पित होकर राष्ट्र सेवा में जुटे हुए हैं। यहां किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद गुप्ता, सभासद संजीव गुप्ता,हर्षित गुप्ता,गौरव गुप्ता,संजय गुप्ता,राम प्रकाश गुप्ता, वैभव पांडे,ठाकुर अमित सिंह, कैलाश गुप्ता,रवि सोनकर,सचिन गुप्ता,श्यामा चरण सागर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.