पटना, दिसम्बर 16 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद नितिन नवीन ने नई दिल्ली में मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसी क्रम में उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात विचारक मुरली मनोहर जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी भेंट की। पूर्व उपप्रधानमंभत्री लाल कृष्ण आडवाणी से भेंट कर उनका स्नेह और आशीर्वाद लिया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, राष्ट्र निर्माण, सुशासन, विकासात्मक कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं प्रेरणादायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.