रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भेंट की। उन्होंने राज्यसभा सांसद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता चुघ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र व दूसरे क्षेत्र में एक माह तक प्रचार किया। चुघ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर उन्होंने स्नेहाशीष देते हुए कहा कि केंद्र और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है। जल्द ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.