पटना, मार्च 25 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार की शाम को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पटना पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने डाकबंगला चौराहा पहुंच कर रामनवमी समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया। साथ ही आयोजकों को दिशा-निर्देश भी दिये। नितिन नवीन शुक्रवार रामनवमी के मौके पर पटना में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पटना प्रवास के दौरान विचार-विमर्श भी करेंगे। मालूम हो कि वह श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक भी हैं। एयरपोर्ट पर नितिन नवीन का स्वागत करने वाले नेताओं में मुख्य रूप से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, भाजपा संगठन ...