भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ में विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आज
रामगढ़, जून 6 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन रविवार को रामगढ़ में होगा। इस दौरान जगह-जगह भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत समारोह होगा। इसे लेकर झंडा, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से रामगढ़ शहर को पाट दिया गया है। स्वागत समारोह की शुरुआत कोठार स्थित निर्मल महतो चौक से होगी। यह जानकारी भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे कोठार स्थित निर्मल महतो चौक, 07:00 बजे छत्तरमांडू चौक और 07:15 बजे चितरपुर ओवरब्रिज के समीप और 7:30 बजे गोला डीवीसी चौक में स्वागत समारोह होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- नितिन नवीन ने राज्य में संगठन की मजबूती का दिया मंत्र सभी नेता और कार्यकर्ता स्वागत समारोह को ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.