भाजपा रातू पूर्वी मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
रांची, सितम्बर 5 -- रातू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रातू पूर्वी मंडल की बैठक शनिवार को महादेव टंगरा, बाजपुर रोड में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गोप ने की और संचालन मंडल महामंत्री विकास कुमार साहू ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी बिंध्याचल महतो विशेष रूप से मौजूद रहे। रांची पश्चिमी जिला महामंत्री सुधाकर चौबे, मुकेश भगत समेत मंडल के सभी पदाधिकारी, मातृशक्ति, बीएलए-2 और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। समापन वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.