रांची, अगस्त 22 -- रातू, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू के आदेश और रांची जिला ग्रामीण पश्चिम के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के अनुमोदन से रातू पूर्वी और पश्चिमी मंडल की नई कमेटी गठित की गई। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू ने शुक्रवार को कमेटी की घोषणा की। इसमें परमेश्वर सिंह, प्रदीप कुमार महतो, विजय उरांव और मीरा कुमारी को उपाध्यक्ष, केशव कुमार और सतीश दुबे को महामंत्री, राजेंद्र राय, कलिंदर महतो, आनंद सिंह और चंपा सेयमुर्गा को मंत्री बनाया गया। वहीं पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गोप ने भी कमेटी की घोषणा की। इसमें कामेश्वर महतो, अजय उरांव, सुरेंद्र महतो और प्रमानंद मिश्रा को उपाध्यक्ष, चंदन वर्मा और विकास साहू को महामंत्री, रेणु सिंह, रीना कच्छप, आदित्य कुमार और दशरथ को मंत्री बनाया गया है।दोनों मंडलों में को...