भाजपा राज में हर वर्ग खुशहाल, कानून-व्यवस्था लाजवाब : गुलाब देवी
अमरोहा, जुलाई 1 -- डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नगर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं। कांग्रेस जैसी पार्टियां जनता को भ्रमित कर रही हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार रिकार्ड विकास कर रही हैं। हर वर्ग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी हैं तो मुमकिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि आज हर राज्य में उनकी सराहना हो रही है। उनके राज में बेटियां अकेले बाहर जाने में भी सुरक्षित महसूस करती हैं। राहुल गांधी को पप्पू बताते हुए कहा कि वह देश के खिलाफ बात करते हैं और विदेशों में भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करते हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, क्षेत्रीय मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.