लखनऊ, मार्च 8 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भारत की विदेश नीति भी विदेशी तय कर रहे हैं। भाजपा ने इतने बड़े देश को इतना कमजोर कर दिया है, कोई सोच नहीं सकता है। लगता है सरकार कोई गिरवी गारंटी योजना चला रही है। उसी के तहत फैसले लिए जा रहे हैं।अखिलेश ने रविवार को लखनऊ में जानकीपुरम में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कहा कि केंद्र सरकार हर चीज के लिए दूसरे की तरफ देख रही है। भाजपा ने हमारी परंपरागत 'गुट निरपेक्षता' की विदेश नीति की जगह 'गुट सापेक्षता' की विदेशी नीति अपनाकर संप्रभुता और आत्मनिर्भरता की नीति को पराये हाथों में सौंप दिया है। दूसरा जैसे डिक्टेट कर रहा है। भाजपा सरकार वैसे चल रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा हर सच्ची चीज और सच्चे लोगों से घबराती है। अब तो भाजपा सरकार सनातनी लोगों से...