देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते डीजल, पेट्रोल के मूल्य को लेकर रोष व्यक्त किया गया। इसमें सपा नेता अम्बिका यादव ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लूट-खसोट बढ़ता जा रहा है। चुनाव से पहले भाजपा ने नारा दिया कि सबका साथ, सबका विकाश, लेकिन सरकार में आनें के बाद ठीक उल्टा काम कर रही है। पांच राज्यों के चुनाव में देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के पास किसी भी चीज की कमीं नहीं है, लेकिन चुनाव के तत्काल बाद प्रधानमन्त्री ने कहा कि देश में वैश्विक महमारी जैसी स्थिति आ गई है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस का दाम बढ़ाकर जनता का कमर तोड़ने का काम किया है। प्रांतीय नेता बेचूलाल चौधरी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर होने से जनता त्रस्त ...