लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मेरठ में पुलिस द्वारा पीड़ित की पिटाई के मामले को लेकर सरकार को घेरा है। अखिलेश ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकार्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया गया प्रहार और लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की मां के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है। घोर निंदनीय। यह भी पढ़ें- अखिलेश पर टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का धरना, दिया ज्ञापन अखिलेश ने एक वीडियो भी साझा किया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अखिलेश पर टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का धरना

हिंदी हिन...