मिर्जापुर, अगस्त 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के लोहिया ट्रस्ट स्थित सपा के जिला कार्यालय में शनिवार को पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लगातार विश्वकर्मा समाज के साथ ही पिछड़े समाज पर अत्याचार किया जा रहा है। गरीबों, पिछले और दलितों की हत्या,जमीनों पर कब्जे आम बात हो गयी है। उत्पीड़न करने वाले भाजपा समर्थक हैं। जिसके डर से भाजपा सरकार में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा राज में अब हम अत्याचार नहीं सहेंगे। सभी विश्वकर्मा समाज के लोग मिलकर मुकाबला करें और अपना सम्मान और अधिकार लेकर रहें। सभी मिलकर भाजपा को हटायें और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायें। तब न्याय मिल...