लखनऊ, जून 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है। इसका आचरण अधिनायकवादी है। भाजपा भारतीय संविधान के लिए चुनौती बन गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है। अखिलेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है। हर काम में लूट है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दिन दहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल है भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद अराजकता पर उतारू हैं। जिलों-जिलों में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा भू-माफिया पार्टी बन गई है। अखिलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.