रामनगर, मार्च 15 -- रामनगर, संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा को मजबूत बनाने को लेकर रविवार को रामनगर में बैठक हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने रामनगर विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों के साथ संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्जुन रावत, आकाश आर्या, रोहित रावत, सत्येंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.