गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- - भारत मंडपम में कथित आपत्तिजनक हरकत के विरोध में किया प्रदर्शन गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। भारत मंडपम में कांग्रेस पार्टी के युवा विंग की ओर से की गई कथित आपत्तिजनक हरकत के विरोध में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा महानगर गाजियाबाद ने आरडीसी स्थित राजनगर चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। पुतला दहन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित प्रकरण पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। इस अवसर पर मयंक गोयल ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि हैं। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.