लोहरदगा, फरवरी 19 -- कुड़ू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुड़ू के वीर शिवाजी चौक रुद नावाटोली में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजू कुमार साहू के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई गई। इसके पूर्व छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई सरजू कुमार साहू के नेतृत्व में की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण किया। मौके पर लड्डू बांटे और छत्रपति शिवाजी के जयकारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य एवं पराक्रम का यशगान आज की नई पीढ़ी को सदा करने की जरूरत है। इनकी कीर्ति हमें हिंदुत्व के उस प्रकाश-पुंज की याद दिलाती हैं, जिसने विदेशी आततायियों के अत्याचारों से प्रताड़ित जनसामान्य को उनके कष्टों से मुक्ति दिलाई। वह हिंदू धर्म के उद्धारक हैं। जिन्होंने महाराष्ट्र धर्म, अर्थात हिंदू धर्म-रक्षण, मातृभूम...