मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नारी शक्ति वंदन विधेयक पर कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों की दोहरी नीतियों के विरुद्ध पश्चिमी जिला भाजपा मोर्चा ने शनिवार को महिला सम्मान पदयात्रा आयोजित की। पदयात्रा के दौरान विपक्ष के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। बैरिया गोलंबर पर पहुंच यह पदयात्रा जनआक्रोश सम्मेलन में बदल गई। पदयात्रा में भाजपा पश्चिमी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार साहब, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमारी अर्चना सिंह, उपाध्यक्ष ममता, महामंत्री वीरेंद्र सम्राट, उपाध्यक्ष राहुल राज, राहुल ठाकुर, प्रवक्ता राहुल कुमार, मंत्री विकास कुमार, विश्वनाथ कुमार, विशाल कुमार आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर निकाली महिला जन आक्र...