नई दिल्ली, अगस्त 11 -- झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल से भाजपा के युवा मोर्चा के लोगों को ट्रकों में भरकर झारखंड भेजा जा रहा। पार्टी का कहना है कि छात्रों के अहिंसक आंदोलन को अलग रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के आंदोलन में फर्जी भीड़ भेजकर उसे बड़ा दिखाने की कोशिश की जा रही, ताकि राजधानी में छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ पैदा हुए जन आक्रोश को कमतर किया जा सके। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: भाजपा का बंद पूरी तरह से विफल और बेअसर : रजनीश केंद्र पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को भारत की जनता को मूर्ख समझना और बनाना बंद कर...