रुद्रपुर, मई 2 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। भाजपा युवा मोर्चा की संगठनात्मक परिचय बैठक जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना, आपसी समन्वय बढ़ाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा। शुरुआत औपचारिक स्वागत के साथ हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसके बाद संगठन की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली ने कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने और जनसंपर्क को व्यापक ...