रिषिकेष, दिसम्बर 13 -- भाजपा के सांगठनिक जिला ऋषिकेश में युवा समेत विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा से शनिवार को कार्यकर्ता जश्न में डूबे दिखे। उन्होंने नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया। शनिवार को भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा की ताजपोशी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। उन्होंने परशुराम चौक से रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय तक बाइक रैली निकली। यहां पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर शिवम की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मिठाइयां बांटते हुए पार्टी के फैसले को भी सराहा। वहीं, जिलाध्यक्ष शिवम ने कहा कि युवाओं में भाजपा के प्रति उत्साह है। केंद्र व राज्य सरकार की जनहित कारी नितियों के चलते युवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.