नई दिल्ली, मार्च 9 -- UP News: ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को हरदोई जिले के माधवगंज कस्बे में हाईवे किनारे आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी दुश्मन नहीं है, लेकिन अन्य राजनीतिक दल भी उनके मित्र नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी गौ माता की रक्षा और उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करने की बात करेगा वे उसी का समर्थन करेंगे। जनसभा में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। श्रृद्धालुओं ने उनका पूजन अर्चन किया। संबोधन के दौरान शंकराचार्य ने कहा कि उनका अभियान गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए है। इसके लिए वे सीधे मतदाताओं के बीच जाकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी सरकार ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का कदम नहीं उठाया है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.