भाजपा मेरी तस्वीर दिखा दे तो मैं इस्तीफे के लिए तैयार : अजय राय
लखनऊ, अगस्त 24 -- अयोध्या में स्वागत समारोह में मछली बनने पर उठे विवाद में घिरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने तीखा पलटवार किया है। अजय राय ने कहा कि अगर भाजपा मछली के साथ मेरी कोई भी तस्वीर दिखा दे तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं निषाद समाज के कार्यक्रम में गया था। उनके मछली बनाने पर सवाल उठाना निषाद समाज का अपमान है।अजय राय ने विवाद पर कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस तरह के सवालों को निषाद समाज का अपमान भी बताया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के गले में फंसा मछली का कांटा; योगी के हमले पर अजय राय ने फोटो दिखाने की चुनौती दी राय ने कहा कि वह निषाद समाज का कार्यक्रम था। मछली पकड़ना, मछली पालना, बेचना निषाद समाज की जवीनशैली और संस्कृति का हिस्सा है। वहीं निषाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.