उन्नाव, मार्च 23 -- हिलौली। हिलौली के कालूखेड़ा गांव के रहने वाले समाजसेवी क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाई रामबाबू शुक्ल के बड़े बेटे संदीप को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जिला मंत्री बनाया। संदीप इसके पहले भी जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यालय प्रभारी के साथ साथ विभिन्न आयामों में संयोजक सहसंयोजक के दायित्वों का सजगतापूर्वक निर्वाहन किया, इसके फलस्वरूप उन्हें जिला मंत्री बनाया गया। शीर्ष नेतृत्व से सूची जारी होने के बाद उनके आवास कालूखेड़ा में बधाई देने के लिए इष्टमित्रों सहित तमाम लोगों का आवागमन शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...