अमरोहा, मार्च 7 -- भाजपा में काम करने वाले हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। इसी की देन है कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी अनुशासित पार्टी है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। बिना भेदभाव विकास किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने ये बात कही। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ द्वारा उदय गिरि गोस्वामी के एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में किया गया था। जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने कहा कि वह पहले भी हर वर्ग को साथ लेकर चलते रहे हैं और इस बार भी ऐसा ही होगा। किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुट जाने की अपील की। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.