भाजपा में समन्वय की कोशिश, एक मंच पर दिखे सांसद व विधायक
धनबाद, मई 12 -- धनबाद, मुकेश सिंह। धनबाद भाजपा में अंदरखाने समन्वय की कोशिश चल रही है। सफलता कितनी मिलेगी यह समय बताएगा। पानी-बिजली संकट के बहाने सोमवार को पार्टी के प्रदर्शन में भाजपा के जनप्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में आयोजित प्रदर्शन व डीसी कार्यालय घेराव में सांसद ढुलू महतो के साथ पार्टी के तीनों विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह और शत्रुघ्न महतो मौजूद थे। काफी दिनों बाद यह सियासी मंच देखने को मिला। यह भी पढ़ें- धनबाद की समस्याओं से भाजपा को मतलब नहीं: चंद्रशेखरबैठक की जानकारी जानकारी के अनुसार धनबाद भाजपा में एकजुटता के लिए एक सप्ताह पहले रांची में संगठन व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदेश स्तर पर बैठक हुई थी। बैठक में प्रदेश के नेताओं ने धनबाद भाजपा में खेमेबाजी पर चिंता जताई थी। नेताओं को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.