भाजपा में पीडीए के लिए सम्मान नहीं: अखिलेश
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक जयदेवी को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में 'पीडीए' स्थान तो पा सकता है लेकिन 'सम्मान' नहीं। उन्होंने कहा है कि यदि संपूर्ण पीडीए समाज के लोग अपने-अपने व्यक्तिगत स्वार्थ और लाभ का त्याग करके एकजुट हो जाएं तो पीडीए सरकार सदैव के लिए आ जाए। फिर किसी भी समाज का कोई भी व्यक्ति 'पीड़ित, दुखी, अपमानित' नहीं होगा क्योंकि 'पीडीए' का मूल भावनात्मक सिद्धांत ही है: 'प्रेम, दया, अपनापन'।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.