भाजपा में पद जिम्मेदारी निभाने के लिए हैं, केवल सम्मान के लिए नहीं: गुप्ता
रुडकी, जुलाई 5 -- भाजपा डाटा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता के आवास पर रविवार को विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त जिला संयोजकों एवं सह-संयोजकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया। रुड़की के दीनदयाल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मयंक गुप्ता ने कहा कि भाजपा में किसी भी पद का उद्देश्य केवल सम्मान या दिखावा नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच कार्य करना चाहिए, सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.