भाजपा में नहीं थम रहा विवाद अब भाजयुमो अध्यक्ष पद पर मची खींचतान
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- मुरादाबाद। भाजपा में गुटबाजी और अंतरद्वंद का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब जिले में युवामोर्चा के पैनल को लेकर घमासान छिड़ गया है। पाकबड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के बेटे एवं पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे रिंकू गोस्वामी ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिले से लेकर महानगर तक घमासान है। गुटबाजी के चलते एक दूसरे पर कीचड़ उछालने के मामले लगातार हो रहे हैं। महानगर में घमासान थमा नहीं कि अब नगर पंचायत पाकबड़ा के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रामरक्षपाल उर्फ रिंकू गोस्वामी ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद को लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष पाकबड़ा मयंक अग्रवाल के नाम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल को पत्र भेजकर नाम पर पुनर्विचार करने और संगठन स्तर पर शिकायतों व आरोपों जांच कराने की मांग की है। जिला अध्यक्ष को संबोधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.