राजीव शर्मा, अप्रैल 25 -- आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को कहा कि वह पार्टी छोड़ने वाले अपने सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने बताया कि वह राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को पत्र लिखेंगे और प्रासंगिक नियमों का हवाला देते हुए भाजपा में शामिल हुए सातों सांसदों की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी सांसदों का भाजपा में जाना पूरी तरह से असंवैधानिक, गैर-कानूनी और नियमों के विपरीत है। शनिवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची में स्पष्ट लिखा है कि दलबदल विरोधी कानून के अनुसार राज्यसभा और लोकसभा में किसी तरह का अलग गुट मान्य नहीं होता, चाहे उसमें दो-तिहाई सदस्य ही क्य...