चाईबासा, अप्रैल 30 -- चाईबासा, संवाददाता। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा है कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने की सीख दी। उन्होंने समन्वय और संगठनात्मक मजबूती को सफलता का आधार बताया। वे बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रही थीं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने की। बैठक की शुरुआत पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनीति को सेवा का माध्यम मानत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.