नई दिल्ली, फरवरी 14 -- भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। भाजपा हमेशा से मुसलमानों के आर्थिक विकास की पक्षधर रही है। भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी मुसलमानों के आर्थिक विकास को सुनिश्चित किए बिना, उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। कोलकाता में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि आर्थिक विकास की कमी के कारण मुस्लिम युवाओं के एक वर्ग ने हिंसा का मार्ग अपनाया है। भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि अल्पसंख्यक समुदाय के गुमराह सदस्य जिन्होंने हथियारों और बम का सहारा लिया है, वे कलम और पेंसिल उठाएं और अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारें। हम उन्हें मुख्यधारा में लाएंगे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.