रांची, मई 12 -- मुरहू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के मुरहू मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार राम ने की। जारी सूची के अनुसार संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में विजय कुमार राम को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी सुखमोहन नायक और विजय भगत को सौंपी गई है। बसंत भगत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया और आईटी सेल अध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता और हर्ष कुमार भगत को दायित्व दिया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मुनेश्वर मांझी, सूरजमल प्रसाद, प्रसुन मांझी तथा बालगोविंद महतो को शामिल किया गया है। मंत्री पद पर रोहित कुमार मांझी, लक्ष्मी गुप्ता, शिवशंकर तिडू और जलेश्वर महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मंडल अध्यक्ष विजय...