नई दिल्ली, मई 9 -- भाजपा मिशन दक्षिण के लिए नई रणनीति पर करेगी काम------------- -अगले चुनाव में तेंलगाना व केरल में होगी सत्ता की मजबूत दावेदारी

नई रणनीति -तमिलनाडु के लिए तैयार करेगी दस साल की लंबी रणनीति ------------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता अरब सागर के तट से 1980 में शुरू हुई भाजपा की राजनीतिक यात्रा 46 साल बाद गंगासागर तक पहुंच गई है। हालांकि हिंद महासागर की सीमाई राज्यों तक पहुंचना अभी बाकी है। पार्टी के अगले एक दशक का लक्ष्य सारी समुद्री सीमाओं वाले राज्य़ों में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाना है। इसके लिए अब पार्टी अपने मिशन दक्षिण के लिए बदली हुई रणनीत पर काम करेगी। भाजपा की पहुंच से दूर रहा तेलंगाना उसका पहला लक्ष्य है और उसके बाद केरल व तमिलनाडु की व्यूह रचना पर काम होगा। कर्नाटक में उसे अगले ही चुनाव में वापसी की उम्मीद है। ...