हरदोई, मार्च 27 -- हरदोई। भाजपा की महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र जिला अध्यक्ष को सौंपते हुए संगठन में लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया। सुमन सिंह करीब कई दशकों से पार्टी से जुड़ी रहीं और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देती रही हैं। अपने इस्तीफे में उन्होंने वर्तमान हालातों को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि पार्टी में वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, जो उनके आत्मसम्मान के विपरीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.