भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री ने दिया इस्तीफा
काशीपुर, अक्टूबर 5 -- बाजपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री चंद्रिका फोगाट ने अपने पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष को भेजा है। चंद्रिका फोगाट ने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह संगठनात्मक जिम्मेदारियों और गतिविधियों के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रही हैं। इसी के चलते उन्होंने स्वेच्छा से महिला मोर्चा जिला महामंत्री पद, बूथ संख्या-59 भौना इस्लामनगर के अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने संगठन में मिले मान-सम्मान व सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। अचानक सामने आए इस इस्तीफे से क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.