रुद्रपुर, फरवरी 3 -- काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोर्चा का गठन कर अध्यक्ष का ऐलान किया गया है जिसमें आवास विकास मंडल में महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा को बनाया गया है। पूजा शर्मा की मेहनत और सक्रिय कार्य प्रणाली के चलते भाजपा ने उनको यह दायित्व देकर नवाजा है। यह पूर्व में मंडल महामंत्री रह चुकी है इनकी महिलाओं में मजबूत पकड़ बताई जाती है। नगर में स्वागत समारोह की श्रृंखला में पूजा शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा का स्वागत आशीष गुप्ता के निवास स्थान किया गया तथा खिलेंद्र चौधरी के जन्मदिन समारोह में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। दूसरी और हौसला मिश्रा आरबीएम स्कूल की निदेशक के द्वारा पूजा शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनने पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.