भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का हुआ स्वागत
गाजीपुर, जून 29 -- सैदपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का सोमवार सुबह प्रथम गृहजनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला गृह आगमन था। नगर पहुंचने पर उन्होंने तहसील गेट स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा पूनम मौर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर साधना राय, सरिता अग्रवाल, शीला सोनकर, सुशीला सोनकर, मीरा श्रीवास्तव, सुधीर पाटिल, विजय यादव, अखिलेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.