भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद का किया घेराव
सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जन आक्रोश अभियान के तहत सोमवार को चुर्क के मुसही स्थित सांसद आवास का घेराव किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बिल का विरोध करने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित समस्त विपक्षी दलों ने महिला विरोधी काम किया है। उन्होंने महिलाओं का अधिकार छीना है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। भाजपा सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम कर रही है। कार्यक्रम की विधानसभा संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि जब महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से संभाल सकती हैं तो राजनीति और समाज की व्यवस्था क्यों नहीं संभाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.