सोनभद्र, मई 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। महिला आरक्षण बिल पास न होने से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चुर्क के मुसही स्थित सांसद आवास के समक्ष घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा और कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित समस्त विपक्षी दलों ने महिला विरोधी काम किया है। उन्होंने महिलाओं का अधिकार छीना है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा व आमजन तक इस प्रकरण को ले जाकर विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब किया जाएगा। भाजपा सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से संभाल सकती हैं तो राजन...