भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद अफजाल अंसारी के आवास का किया घेराव
गाजीपुर, मई 13 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के गिरने से आक्रोशित सैदपुर विधानसभा की महिलाओं ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में मुहम्मदाबाद अष्ट शहीद पार्क में मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित आवास का घेराव किया। महिलाओं ने सांसद अफजाल अंसारी को नारी शक्ति को सम्मान और अधिकार से वंचित करने का दोषी बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके पश्चात महिलाएं पुनः धरना स्थल शहीद पार्क पहुंची। प्रदर्शन के दौरान सपना सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी का प्रश्न है। यह भी पढ़ें- सपा सांसद के आवास का घेराव कर किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.