सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। महानगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) आरती शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं समाज में तेजी से अपना स्थान बना रही हैं और परिवार के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक जिम्मेदारियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। मुख्य अतिथि विकासखंड अधिकारी सोनिका चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं गांव-गांव में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री सरिका गुप्ता ने किया। महानगर मंत्री आशा सभरवाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गा सागर, मंडल अध्यक्ष कवींद्रा, सोनिया, पूजा देवी आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.